Poonch: terrorists plan was to large suicide attack, came in army uniforms Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुंछ: बड़े फिदायीन हमले की फिराक में थे आतंकी, सेना की वर्दी में आए थे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 4:36 PM (IST)
पुंछ: बड़े फिदायीन हमले की फिराक में थे आतंकी, सेना की वर्दी में आए थे
जो रिपोर्ट गृह मंत्रालय तक पहुंची है, उसके मुताबिक यह फिदायीन दस्ता पुंछ के ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बना सकता था। ना सिर्फ ब्रिगेड हेडक्वार्टर बल्कि इलाके का एसपी और डीएम का दफ्तर महज 100 मीटर की दूरी पर है, ये भी निशाने पर हो सकते थे, लेकिन समय पर जानकारी मिलने के कारण इस हमले नाकाम कर दिया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, मारे गए सभी चार आतंकी सेना की यूनिफॉर्म में थे। अभी भी इलाके में फायरिंग हो रही है। माना जा रहा है कि अभी भी दो आतंकवादी इस इलाक़े में छुपे हुए हैं। मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि मारे गए आतंकियों से एके-47, मोबाइल फोन और वायरलेस सेट मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं। इस बीच, मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक नागरिक जब अपने घर के बाथरूम में गया तो उसके ऊपर फायरिंग शुरू हो गई, क्योंकि एक आतंकवादी वहां छिपा हुआ था।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement