नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से जारी हिंसा के बीच गृह मंत्रालय को अहम जानकारी मिली है। इसके मुताबिक, पुंछ में हुआ हमला एक फिदायीन हमला है और आतंकवादियों के निशाने पर पुंछ का ब्रिगेड हेडक्वार्टर यानी सेना थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, मारे गए आतंकी सेना की यूनीफॉर्म पहनी हुई थे। इससे इस बात को बल मिला है कि यह फिदायीन दस्ता था, जो एक बड़ा हमला करने वाला था। कल बकरीद है और आतंकी बड़ा हमला कर घाटी में माहौल को और खराब करना चाहते थे।