Poonch: terrorists plan was to large suicide attack, came in army uniforms Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुंछ: बड़े फिदायीन हमले की फिराक में थे आतंकी, सेना की वर्दी में आए थे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 4:36 PM (IST)
पुंछ: बड़े फिदायीन हमले की फिराक में थे आतंकी, सेना की वर्दी में आए थे
उस फायरिंग में वह नागरिक घायल हो गया, लेकिन उसके परिवारवालों ने तुरंत एसओजी को सूचना दे दी। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, आजकल एसओजी की टीम को कई जगह तैनात किया जा रहा है। जैसे ही टीम को सूचना मिली उसने पहला सुरक्षा घेरा बनाया। उसी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। तब तक सेना और बाकी सुरक्षा बल भी इलाके में पहुंच गए। जब सर्च ऑपरेशन चल रहा था तब उन पर दूसरी जगह से फिर हमला हुआ जिससे अंदाजा हो गया कि दो जगह पर आतंकवादी छुपे बैठे हैं। एनकाउंटर देर शाम तक चला उसमें तीन आतंकवादी मारे गए, लेकिन इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरे रखा। सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों से भारी मात्रा में असलाह और बारूद हासिल किया है।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement