Advertisement
ऊना में सियासी घमासान: पूर्व विधायक रायजादा करेंगे सतपाल सत्ती पर मानहानि का मुकदमा

इस मुद्दे के अलावा रायजादा ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन को लेकर प्रशासन की आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सरकारी दुकानों के किराए और सबलेटिंग के मामलों पर भी उन्होंने प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और इन मुद्दों की जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन को जल्द से जल्द जनता की समस्या दूर करनी चाहिए।
विधायक सतपाल सिंह सत्ती पर निशाना साधते हुए सतपाल सिंह ने कहा कि अपने साले को गलत तरीके से दुकान दिलाई। इसको लेकर मैंने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मामला 19 नवंबर को रायजादा के होटल के बाहर हुए गोलीकांड के बाद शुरू हुआ, जब विधायक सत्ती ने होटल पर वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए। रायजादा ने इसे अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया है और कहा है कि इन आरोपों से न सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा, बल्कि यह पूरे राजनीतिक माहौल को भी विषाक्त कर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऊना
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


