Political drama of punjab cant stop haryana water says dhankhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के पॉलिटिकल ड्रामे से नहीं रूकेगा हरियाणा का पानी : धनखड़

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 5:20 PM (IST)
पंजाब के पॉलिटिकल ड्रामे से नहीं रूकेगा हरियाणा का पानी : धनखड़
झज्जर। एसवाईएल पर पंजाब पॉलिटिकल ड्रामा कर कर रहा है, लेकिन पंजाब को यह बात समझ लेनी चाहिए कि पॉलिटिकल ड्रामे से हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल का पानी नहीं रूकेगा। एसवाईएल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्पष्ट रूप से हरियाणा के हक में आया है और हरियाणा को एसवाईएल से अपने हक का पानी मिलेगा। यह बात सोमवार को राजकीय विद्यालय जौंधी में आयोजित छात्र सम्मान समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। उन्होंने कहा कि देश कानून से चलता है कानूनन फैसलों की अनुपालना करना सरकारों का सवैधानिक दायित्व बनता है। कृषि मंत्री ने नोटबंदी के फैसले के सवाल पर कहा कि काले धन की अर्थव्यवस्था से देश का सर्वागींण विकास नहीें केवल कुछ लोगों का ही विकास हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को सफे द धन से मजबूत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है और देश की जनता पीएम के साथ है। यह एक ऐसा फैसला आया है जिससे गरीब खुश है और अमीर दुखी है। कृषि मंत्री ने कहा कि पारदर्शी और ईमानदार अर्थव्यवस्था को देश की आर्थिक प्रगति का ईंजन बनना होगा। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement