Policeman dies after falling into water tank, investigation underway in Pokaran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी के टांके में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत, जांच जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 अगस्त 2025 2:38 PM (IST)
पानी के टांके में गिरने से पुलिसकर्मी की मौत, जांच जारी
जोधपुर/फलोदी। फलोदी जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी की अपने ही गांव में पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक विश्नोई (निवासी खारा, पोकरण) के रूप में हुई है, जो फलोदी एएसपी कार्यालय में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। सूत्रों के अनुसार, अशोक विश्नोई सोमवार को अवकाश लेकर अपने गांव खारा आए थे। घर पर पानी भरने के दौरान वे संभवतः संतुलन खोकर टांके में गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तुरंत टांके से बाहर निकाला और पोकरण अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोकरण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में शव को मोर्चरी में रखवाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है।
पोकरण पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अचानक हुई घटना से गांव में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement