अमृतसर। जिले के छेहरटा इलाके से पुलिस करीब 12 करोड़ रुपए कीमत की ढाई किलो हेरोइन जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। यह हेरोइन कर्ण नामक युवक से बरामद की गई है। इंस्पेक्टर वविंदर महाजन के मुताबिक कर्ण कुछ दिन पूर्व ही अमृतसर जेल से रिहा हुआ है और उसका भाई और उसका दोस्त भी यहीं काम करते है। वे दोनों पुलिस की नाकेबन्दी देख कर फरार हो गए जबकि कर्ण पुलिस के हत्थे चढ़ गया।