मेवात। जिले की नगीना पुलिस ने सामान्य अस्पताल अल आफिया मांडीखेड़ा के समीप खराब खड़े ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने पहले तो उसे ठीक कराया और बाद में नगीना पुलिस थाने ले जाकर शराब की बोतलों की गिनती की तो 1111 पेटियों में करीब 13284 शराब की बोतल बरामद हुई। नगीना पुलिस के मुताबिक शराब को ट्रक पी बी ए क्यू 9475 में पंजाब से भरकर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब और ट्रक को तो कब्जे में ले लिया लिया है। नगीना पुलिस अब ट्रक के कागजात के आधार पर ट्रक मालिक को तलाशने में जुटी है।