Police raid two miscreants with illegal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 1:33 PM (IST)
अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
कोटा। रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनो बदमाशो के पास से दो अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जिसके पास हथियार है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से अवैध पिस्टल ओर एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अब्दुल नजीर बताया। इसी तरह से दूसरी कार्रवाई के तहत पुलिस ने मकबरा इलाका निवासी जिशान को पकड़ा है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल ओर दो जिंदा कारतूस बरामद किए। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है की आरोपी अब्दुल नजीर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर ओर हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के कई थानो में लडाई-झगड, हत्या का प्रयास सहित करीब 12 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ शुरू कर दी है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement