Police looking for thieves installed posters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोर की तलाश में पुलिस ने लगवाए पोस्टर

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 5:07 PM (IST)
चोर की तलाश में पुलिस ने लगवाए पोस्टर
शिमला। यूको बैंक से 1.3 करोड़ चुराने वाले बदमाश को पकडने के लिए पुलिस ने अब विशेष मुहिम शुरू की है। शहर के वीवीआईपी क्षेत्र माल रोड में एक माह पूर्व हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति बड़ी होशियारी के साथ नोटों से भरा बैग पीठ पर ले जाता हुआ बैंक से बाहर निकलता नजर आ रहा था। सिटी पुलिस ने अब इस चोर की तलाश में कई स्थान पर इसके फोटो युक्त पोस्टर लगाए हैं। यह संभवतया पहला अवसर है जब शहर में किसी चोर की तलाश में इस तरह पोस्टर लगाए गए है। सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति बडे आराम से नोटों से भरा बैग उठा कर जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तमाम प्रयास किए लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। लिहाजा अब पुलिस ने पहल कर शहर में सार्वजनिक स्थल पर चोर के पोस्टर चस्पा किए है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान से उसे कुछ न कुछ हाथ लगेगा। पोस्टर में शहरवासियों से अपील की गई है कि ऐसा व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के अलावा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि 1.3 करोड़ के चोरी मामले की जांच चल रही है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूको बैंक की शिमला माल रोड स्थित मुख्य शाखा से 500 और 1000 के पुराने नोटों से भरे ट्रंक को एक शातिर दिनदहाड़े उड़ाकर ले गया। ट्रंक में एक करोड़ तीन लाख रुपये थे जिन्हें नैना टिक्कर ब्रांच से जमा कराने के लिए लाया गया था। चोरी की यह घटना 26 दिसंबर दिनदहाड़े हुई है। सीसीटीवी फुटेज में ट्रंक उठाने का खुलासा हुआ तो बैंक प्रबंधन ने बीते 2 जनवरी को थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस फुटेज को खंगाल रही है। 30 दिसंबर तक पुराने नोट बदले जा रहे थे, ऐसे में बैंक प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक की करेंसी चेस्ट फुल हो गई थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने 66 लाख की रकम बेंक के नजदीक लावारिश छोड़े गए एक बैंक से बरामद की थी।

[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement