Police is working on the principle that the innocent should not be punished and the guilty should not be spared: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इस सिद्धांत पर कार्य कर रही है पुलिसः अनिल विज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2023 4:13 PM (IST)
निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इस सिद्धांत पर कार्य कर रही है पुलिसः अनिल विज
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है। अब तक 102 एफआईआर दर्ज करके 202 लोगों को गिरफतार किया जा चुका है। उन्होंने कहाकि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटें, इस सिंद्धात पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इक्ट्ठे करके इस पर कार्यवाही की जानी है। एक भी दोषी को छोडा नहीं जाएगा। विज शुक्रवार को यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहाकि जिन लोगों को पकडा गया है उनसे कानून के अनुसार पूछताछ की जा रही हैं और जो जानकारियां मिल रही है, उस अनुसार कार्यवाही की जा रही हैं। जुम्मे की नमाज के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि मैंने स्वयं नूंह, फरीदाबाद, गुरूग्राम के उपायुक्तों से बातचीत की है कि वहां पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व शांति व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने शेष हरियाणा के भागों के लिए मुख्य सचिव से भी बातचीत की है कि प्रदेश में जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होती है वहां पर शांति की व्यवस्था होनी चाहिए।
मुख्य सचिव को आदेश जारी करने के लिए यह भी निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं कि जहां-जहां भी जुम्मे की नमाज होनी है वहां-वहां पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ डयूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाएं ताकि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न लें। विज ने बताया कि मौलवियों से भी बातचीत की गई है, और मौलवियों ने आहवान किया है कि घर पर ही नमाज पढी जाए, अगर वे ऐसा करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है।
सोशल मीडिया के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी व स्कैंनिग के लिए गृह विभाग के विशेष सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें आईटी सैल से भी अधिकारी को लिया गया हैं जो सोशल मीडिया को स्कैन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा उत्तेजनात्मक पोस्टों को डाला गया होगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
एसआईटी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जहां-जहां पर जरूरत पड रही है, उस अनुसार दो से तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एसआईटी बनाकर उन्हें जांच सौंपी हैं ताकि एक-एक मामले की हर एंगल से जांच हो सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शांति बना कर रखें। किसी भी प्रकार की तोडफोड न करें, सोशल मीडिया पर उत्तेजनात्मक पोस्ट न डालें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement