धौलपुर । जिले के कंचनपुर थाना इलाके के कुर्रेदा गांव में बाड़ी उपखण्ड प्रशासन ने पुलिस जाप्ते के सहयोग से मुक्ति धाम के रास्ते से अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही खातेधारकों को समझाइस कर रास्ते को मुक्ति धाम तक सुचारू कराया गया। नायब तहसीलदार छीतर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गांव के मुक्ति धाम के रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत उपखण्ड अधिकारी को दी गई थी। जिस पर उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई.इस दौरान बाड़ी तहसीलदार रामकरण मीणा,हल्का पटवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी