Advertisement
नदियों के किनारे पुलिस बल तैनात

वहीं इस जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कई लिंक रोड जगह-जगह से नष्ट हो चुके हैं लैंडस्लाइड के कारण इन लिंक रोड के नीचे लगातार पानी के रिसाव के कारण भूस्खलन हो रहा है। यही कारण है कि लोगों की आवाजाही भी बाधित हुई है।
30 तक बंद रहेगी सडक
लोक निर्माण विभाग के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत दसमल-कोट कंगरी सडक़ के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करवाने के लिए इस सडक़ पर यातायात 30 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। एसडीएम संजय स्वरूप ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते दसमल-कोट कंगरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 30 अगस्त तक बंद की गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ऊना-मंडी एक्सप्रेस हाईवे या लदरौर-हटवाड़-जाहू मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समस्या
हमीरपुर शहर के लिए पानी की सप्लाई पिछले 4 दिनों से बंद पड़ी हुई थी लेकिन शुक्रवार को इसे विभाग की टीम ने रात दिन पाइप लाइनों को जोड़कर बहाल कर दिया। एसई नीरज भोगल का कहना है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में डटे हुए हैं जहां भी पेयजल सप्लाई बाधित हैं उन्हें बहाल किया जा रहा है।
हमीरपुर में पानी की सप्लाई सूचारु कर दी गई है। पुंग खड्ड में भारी पानी आ जाने के कारण वहां पेयजल योजना को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है पाइपलाइन खड्ड के बीच में दब गई थी उन्हें ढूंढ कर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकलवाया और पाइप लाइनों को जोड़कर पानी व्यवस्था को बहाल किया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


