Advertisement
हाथरस में पुलिस मुठभेड़, दो इनामी लुटेरों को लगी गोली

पुलिस ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से लूट के 19,500 रुपये, दो तमंचे, कुछ कारतूस और एक बजाज डोमिनार 400 मोटरसाइकिल बरामद की गई। ये मोटरसाइकिल लूट की वारदातों में इस्तेमाल की गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों बदमाश लंबे समय से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और कई थाना क्षेत्रों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। हाथरस पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके अन्य साथियों और लूट की अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


