Police apprehended an unidentified thief who entered a home with the intention of robbery.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट के इरादे से घर मे घुसे अज्ञात चोर को पुलिस ने दबोचा

khaskhabar.com: सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 6:40 PM (IST)
लूट के इरादे से घर मे घुसे अज्ञात चोर को पुलिस ने दबोचा
भीलवाड़ा। प्रताप नगर थाना पुलिस क्षेत्र स्थित पुराना बापू नगर क्षेत्र मे लूट के इरादे से घर मे घुसे एक अज्ञात चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अज्ञात चोर का नाम देवेन्द्र सिहं पिता सुरेश कुमार जाति सिंधी आयु 35 वर्ष निवासी न्यु बापू नगर थाना प्रतापनगर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 28.11.2025 को प्रार्थी दिलीप कुमार रावानी पिता शीतल कुमार रवानी उम्र 34 वर्ष निवासी पुराना बापुनगर थाना प्रतापनगर भीलवाडा ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि हमारे घर में 04 दिसम्बर 2025 को शादी प्रोगाम है हमारे दो मकान है पुराने मकान में मेरी माताजी अकेली सो रही थी हम दुसरे मकान में थे रात्रि को समय करीब 1.00 एएम पर एक नकाबपोष व्यक्ति चोरी व लुट के ईरादे से मेरे माताजी के घर में घुसा तथा चोरी करने की ईच्छा से मेरे मां पर जान लेवा हमला किया उनका गला दबाया। मुहं में कपडा घुसाकर उनके सिर पर संडासी से चोट मारकर जानलेवा हमला किया जिसने महिला के कपडे पहन रखे थे चिल्लाने पर बहु दौड़कर आयी तभी यह व्यक्ति भाग गया। वरना मेरी मां को जान से मार देता। इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर पुलिस ने आस पास के करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज कैमरो को देखकर रूट चार्ट बनाकर आरोपी देवेन्द्र कुमार सिंधी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में राजपाल सिहं पु0नि0 थानाधिकारी,ओमप्रकाश सउनि,जगराम एचसी 896,रविन्द्र सिंह कानि 842,सुरेश कानि 1952 थाना प्रतापनगर का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement