Poisonous water from Punjab reached Sri Ganganagar, administration helpless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब से जहरीला पानी श्रीगंगानगर में पहुंचा, प्रशासन असहाय

khaskhabar.com: रविवार, 20 मई 2018 10:16 PM (IST)
पंजाब से जहरीला पानी श्रीगंगानगर में पहुंचा, प्रशासन असहाय
जयपुर। पंजाब में चीनी की फैक्ट्री से शीरे का रिसाव होकर ब्यास नदी में मिल कर प्रदूषित कर चुका हैं। नदी से ये जहरीला पानी पंजाब के हरिके बैराज होता हुआ श्रीगंगानगर पहुुंच गया है। पंजाब इस पानी को रोकने में असमर्थता जता चुका है। अब नदी व नहरों में साफ पानी छोड़ कर इसे साफ करने की कोशिश की जा रही है। इस पानी में भारी मात्रा में जलीय जीव जन्तु मर चुके हैं। यह पानी आधे पंजाब की नहरों में पहुंच चुका है इसे रोकने की कोशिशें बेकार साबित हुई है। यह प्रदूषित पानी अब श्रीगंगानगर की नहरों में पहुंच चुका है। राज्य के सिंचाई विभाग ने इस जहरीले पानी को पीने या खेती करने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। श्रीगंगानगर में नहरों का पानी खेती करने और पेयजल के लिए काम में लिया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement