गौरतलब है कि जिस समय अमर सिंह सर्ज़िकल स्ट्राइक को मुलायम सिंह का समर्थन बता रहे थे, ठीक उसी समय अखिलेश राजधानी में राहुल के सर्ज़िकल वाले बयान पर राहुल का समर्थन कर रहे थे। सपा परिवार में अमर और अखिलेश की रार जगजाहिर है। परन्तु आज अमर सिंह ने आज कहा कि अमर सिंह अखिलेश के सेवक हैं। जबकि अखिलेश ने उन्हें हाल ही में बाहरी ब्यक्ति बताकर साफ किया था कि अब सपा में बाहरी ब्यक्ति की नहीं चलेगी। परन्तु मुलायम का अमर प्रेम भी जगजाहिर है।