अमर का मुलायम सिंह प्रेम: नेताजी ने दी थी सर्जिकल स्ट्राइक की सलाह
khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 10:37 AM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में सर्जिकल स्ट्राइक पर चौकाने वाला बयान देकर नया खुलासा किया है। अमर सिंह आज नवमी के अवसर पर विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने मिर्ज़ापुर गये थे। वहा उन्होंने खुलासा किया कि सर्ज़िकल स्ट्राइक से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को फोन आया था और मुलायम सिंह ने इसका समर्थन किया था।