PM Narendra Modis missing posters pop up in Varanasi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शरारती तत्वों ने वाराणसी में लगाए पीएम मोदी के लापता होने के पोस्टर

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 08:50 AM (IST)
शरारती तत्वों ने वाराणसी में लगाए पीएम मोदी के लापता होने के पोस्टर
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के लापता होने के पोस्टर लागा दिए। हांलांकि पुलिस ने देर रात इन पोस्टरों को हटा दिया। ज्ञातव्य है कि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। शरारती तत्वों ने वाराणसी के सिगरा और कचहरी इलाके की दीवारों पर ये पोस्टर चिपकाए। इन पोस्टरों में पीएम मोदी को वाराणसी सांसद कहते हुए लिखा है कि जाने वो कौन सा देश जहां तुम चले गए। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी आखिरी बार मार्च माह में तीन दिन के वाराणसी गए थे। पीएम मोदी यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान इसी वर्ष मार्च माह में 4,5,6 तारीख को वाराणसी में ही थे। इस दौरान पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया था। इस रोड शो में उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बाद पीएम मोदी अभी तक वाराणसी नहीं गए। पोस्टरों में लिखा है कि 2017 मार्च माह की 4,5,6 तारीख को जनता के बीच अपने पूरी ताकत से उन्हें रोड शो और अन्य माध्यमों से चुनाव जिताने के लिए वोट मांगते हुए वाराणसी में अंतिम बार देखा गया, उसके बाद से अब तक लापता हैं। साथ ही पोस्टरों में लिखा है कि इनका पता न मिलने पर मजबूरन गुमशुदगी का एफआईआर दर्ज कराने पर काशीवासी मजबूर होंगे। निवेदक में किसी का नाम नहीं लिखा गया है। निवेदक की जगह लिखा है कि लाचार, बेबश, हताश काशी की जनता। जब वाराणसी पुलिस को इन पोस्टरों के बारे में पता लगा तो देर रात पुलिस की टीम ने इन पोस्टरों को हटाने का काम शुरू किया। साथ ही पुलिस पोस्टर लगाने वालों को तलाश कर रही है। वहीं वाराणसी के लोग भी इन पोस्टरों को गलत बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement