Advertisement
कांग्रेस ने लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा : PM मोदी

- कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा और ताल ठोक कर कहते रहे "हुआ तो हुआ"। जब राष्ट्रहित के बजाय, सिर्फ अपने परिवार का हित सर्वोपरि होता है, तो यही अहंकार, यही घमंड बोलता है "हुआ तो हुआ": पीएम मोदी
- देश घोटालों से घिर गया। देश का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ, लेकिन वो कहते रहे- 'हुआ तो हुआ'। सत्ता के गलियारों पर दलालों ने कब्जा कर लिया, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले नहीं ले पाए और कहते रहे- 'हुआ तो हुआ : पीएम मोदी
- अटल जी की सरकार के बाद देश ने फिर ऐसी कमजोर सरकार देखी, ऐसे महामिलावटी लोगों की सरकार देखी, जिसने देश की साख को दांव पर लगा दिया। इतना भ्रष्टाचार, लाखों करोड़ों के घोटाले, आसमान छूती महंगाई, हर तरफ जैसे त्राहि-त्राहि मची हुई थी : पीएम मोदी
- इन महामिलावटी सरकार ने हमारे पूरे खूफिया तंत्र को दीमक लगा दिया था, खोखला कर दिया था, बर्बाद कर दिया था। इसका खामियाजा देश को लंबे समय तक भुगतना पड़ा था : पीएम मोदी
- जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था? : पीएम मोदी
- तभी आप आतंकवाद को भी मुंहतोड़ जवाब दे पाते हैं। भाजपा ने-एनडीए ने, हमेशा इसी मूलमंत्र को अपनाए रखा है : पीएम मोदी
- ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आपमें परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं : पीएम मोदी
इस परीक्षण से ये साफ हो गया कि भारत के पास इतना बड़ा सामर्थ्य पहले से था लेकिन वाजपेयी सरकार से ठीक पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि ऐसा कर सके : पीएम मोदी
- 21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया।
- कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


