PM Modis Rajasthan tour: Inaugurated various development projects in Sikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस की लूट की दुकान का नवीनतम उत्पाद लाल डायरी चुनाव में उसे खत्‍म कर देगी: पीएम

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 4:36 PM (IST)
कांग्रेस की लूट की दुकान का नवीनतम उत्पाद लाल डायरी चुनाव में उसे खत्‍म कर देगी: पीएम
सीकर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की लूट की दुकान का नवीनतम उत्पाद लाल डायरी आगामी चुनाव में पार्टी को खत्म कर देगी। वे अपने राजस्थान दौरे के दौरान सीकर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में विकास की प्रक्रिया लगातार जारी थी, लेकिन जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है, उसने विकास कार्यों में बाधाएं खड़ी करने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का मतलब है लूट की दुकान और झूठ का बाजार। इस लूट की दुकान का नवीनतम उत्पाद लाल डायरी है।

मोदी ने कहा कि चाहे कितनी भी ताकत लगा लो, इस चुनाव में लाल डायरी पूरी कांग्रेस को लपेटने वाली है। लाल डायरी के नाम पर कांग्रेस नेताओं को चुप कराया जा रहा है। लोकतंत्र में सरकार को अपने काम का हिसाब देना होता है, लेकिन जो चार साल तक सिर्फ सोती रहे, वह अपने काम का हिसाब कैसे देगी? इन लोगों ने आए दिन आपसी खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई में शासन-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

पीएम ने आरोप लगाया कि कहा जाता है कि कांग्रेस सरकार के काले-कारनामे लाल डायरी में दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि डायरी के पन्ने खोले जाएं तो नए तथ्य सामने आएंगे। सीकर को शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां सत्ताधारी दल के लोग ही पेपर लीक उद्योग चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया है, इसलिए उसे हटाना होगा।

राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं को कांग्रेस को हटाने पड़ेगा। राजस्थान में गैंगवार, तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। कब पत्थर चले, कर्फ्यू लग जाए किसी को नहीं मालूम।
मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोग कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन बेटियों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित बहन के साथ पति के सामने रेप करते हैं। वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ लगाने का आरोप लगा रहे हैं।
पीएम ने कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है। इसलिए इस बार चारों ओर एक ही नारा है कि बहन बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान। बहन बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान। दलित पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान के नारे लगवाए। अपराध पर लगाम, नहीं सहेगा राजस्थान, पेपर लीक से युवा परेशान नहीं सहेगा राजस्थान, भ्रष्टाचार नहीं सहेगा राजस्थान।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी दिशा विहीन पार्टी बनकर रह गई है। इन दिनों कांग्रेस व सहयोगी दलों ने नया पैंतरा चला है। यह है नाम बदलने का। पहले के जमाने में कोई पीढ़ी, कोई कंपनी बदनाम हो जाए तो तुरंत कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर अपना कारोबार चलाकर लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं। नाम बदलकर अपना धंधा पानी जमाने का काम करते हैं। कांग्रेस उनके सहयोगियों की जमान ऐसे ही काम कर रहे हैं। यूपीए के कुकर्म लोगों को याद नहीं आए इसलिए आईएनआईडीआईए कर दिया है। इन्होंने नाम बदलकर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर सके। गरीबों के साथ छलकपट को छिपा सके।
राजस्थान की धरती से बता रहा हूं कि इनका तरीका वही है जो हमेशा देश के दुश्मनों ने अपनाया है। ये तो आईएनडीआईए के नाम से आए हैं। इंडिया नाम में भी ईस्ट इंडिया में भी था। इंडिया नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं लूटने के लिए हिसाब से लगाया गया था। कांग्रेस के जमाने में सिमी बना, जिसमें भी इंडिया था। मिशन आतंकी हमलों से इंडिया काे बर्बाद करना था। सिमी को बैन किया। नया नाम लगाकर आए, पीएफआई इसमें इंडिया भी है। नाम में इंडिया काम वही पुराना। साथियों ने आईएनडीआईए के नाम से अपने पुराने कारनामों को छिपाना चाहते हैं। इनको इंडिया की परवाह होती तो क्या ये विदेश में जाकर भारत में दखल करने पर बात करते हैं। इंडिया की परवाह होती तो सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते क्या? ये वही चेहरे हैं जो आतंकी हमला होने पर दुनिया के आगे रोते थे। कुछ नहीं करते थे। इन्हें देश की सेना पर भरोसा नहीं है। ये वही चेहरे हैं जिन्होंने हमारे सेनिकों का हक मारा। वन रैंक वन रैंक पेंशन नहीं दी। भाषा के आधार पर बंटावारा करते हैं। विदेशों से संंबंध में वोट बैंक के आधार पर बनाते हैं। ये लोग इंडिया की बात करते हैं तो दिखावा, छलावा व झूठ लगता है। इन लोगों में अहंकार कूट कूट कर भरा है।
मोदी ने कहा कि एक बार इन्होंने नारा दिया था-इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया। तब देश की जनता ने इनको उखाड़ फेंका था। फिर वही पाप दोहराया है। ये बोल रहे हैं इंडिया इज यूपीए और यूपीए इज इंडिया। जनता फिर वही काम करेगी। आजादी का आंदोलन पूरी प्रखरता पर था तब महात्मा गांधी ने नारा दिया था जो देश के लोगों की प्रेरणा दी थी। तब लोग स्कूल कॉलेज छोड़कर लोगों ने जेलें भर दी थी। तब गांधी ने नारा दिया था। आज फिर देश के भविष्य से नारे की जरूरत है। इस नारे को गांव गांव पहुंचाने की जरूरत है। यह नारा था अंग्रेजों इंडिया छोड़ो। अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। आज वैसे ही गांधी ने यह मंत्र दिया था, आज का मंत्र है भ्रष्टाचार छोड़ो इंडिया, परिवारवाद छोड़ो इंडिया, तुष्टीकरण छोड़ो इंडिया, इज इंडिया ही देश को बताएगा और देश को विकसित इंडिया बनाएगा। राजस्थान के लिए भी नीति साफ है। आने वाले पांच साल में जब भारत तीसरी इकोनॉमी होगा, राजस्थान की बड़ी भूमिका होगी। भाजपा सरकार बनते ही अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना रुके काम कर सकेगी। राजस्थान के विकास के लिए शेखावटी भी पीछे नहीं रहेगा। शेखावटी हर विधानसभा सीट पर कमल खिलाकर रहेंगे। यह संकल्प है। यह वादा है। साथियों यह ऊर्जा पूरे राजस्थान में हर बूथ पर कमल खिलाएगी। घर घर कमल लेकर जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement