PM Modis Mann Ki Baat has become a common mans talk: Colonel Rajyavardhan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के मन की बात जन-जन की बात बन गई है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2024 3:33 PM (IST)
पीएम मोदी के मन की बात जन-जन की बात बन गई है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
-कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम दिल्ली/जयपुर। मोदी की मन की बात कोटि-कोटि भारतीयों के मन की बात है, उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है। मोदी के मन की बात में पूरे देश के कोने-कोने से लोग जुड़ते हैं। मन की बात जिस विषय से जुड़ा, वो जन-आंदोलन बन गया। इसीलिए तो आज मोदी के मन की बात की चर्चा पूरे विश्व में होती है और लोग बहुत बेसब्री से मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम के प्रसारण की प्रतीक्षा करते हैं। मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गई है। मोदी के मन की बात आज जन-जन की बात बन गई है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश और समाज को एकात्मता के सूत्र में पिरोने वाले रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 109वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी जी एवं भाजपा के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों, बूथ कार्यकर्ताओं व गणमान्यजनों के साथ श्रवण किया तथा ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement