ओडीएफ पर 50 लाख की प्रोत्साहन राशि
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार
की मंशा है कि हर घर में शौचालय का निर्माण करवाकर उसका उपयोग सुनिश्चित
हो। उन्होंने पंचायत में 800 से अधिक घरों में शौचालय निर्माण पर खुशी
जताते हुए शेष बचे घरों में शीघ्र शौचालय बनाने की बात कही। उन्होंने कहा
कि जिन परिवारों द्वारा शौचालयों का निर्माण करवा लिया है, वे अन्य लोगों
को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि दुगारी पंचायत के
शत-प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त होने पर राज्य सरकार की ओर से 50 लाख
रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। रात्रि चौपाल में तहसीलदार
नैनवां, दुगारी सरपंच, विकास अधिकारी नैनवां, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग
उपस्थित थे।