players won gold in boxing championships-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:32 PM (IST)
बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड
झज्जर। पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई 31वीं सब जूनियर ब्वाॅयज बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक प्राप्त किया है। 32 किलो भारवर्ग में अनीश ने गोल्ड, 38 किलो भारवर्ग में दीक्षांत ने गोल्ड और सुजल ने सिल्वर पदक प्राप्त किया। झज्जर पहुंचने के बाद समाजसेवी रमेश बाल्मीकि की ओर से इन खिलाड़ियों को 11 हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के तहत खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर बाक्सिंग संघ के प्रधान सोमबीर अहलावत, उपप्रधान प्रवीर अहलावत, राजरूप देशवाल और राजकुमार ढाकला भी मौजूद रहे। यह भी पढ़े :बड़े उलटफेर में हिलेरी को पछाड व्हाइट हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement