Plastic carry bags seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम की डांट का असर दिखा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 8:46 PM (IST)
सीएम की डांट का असर दिखा
जयपुर। डूंगरपुर में कपड़े के थेले के उपयोग करने और पालीबैग्स को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री की डांट के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने जयपुर में एक ही दिन में 5100 किलो पालीबैग्स जब्त किए। जालुपुरा में एक पिकअप व दो गोदामों से ये पालीबैग्स जब्त किए। दूसरी कार्रवाई वैशालीनगर में कान्हा के यहां हुई। नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान में टीम ने यहां से 92 किलो पालीबैग्स बरामद किए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक कैरी बैग्स के उपयोग रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत जयपुर में पिछले छह महीने में 12 हजार किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए है। मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही डूंगरपुर में कपड़े के थैले के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा था। जयपुर के जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि गत एक साल में जयपुर में मार्च से 9 अगस्त तक 12 हजार किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग्स जब्त किए गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement