नई दिल्ली। प्रस्तावित योजना पूरी होने पर आने वाले वर्षो में आपात या
अपरिहार्य परिस्थितियों में देश के राजमार्गो पर विमान उतरते देखे जा
सकेंगे। सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय एक प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय के
साथ काम कर रहा है जिसके तहत विभिन्न राजमार्ग खंडों पर रनवे बनाये जाने
हैं।