इस संबंध में देश भर में 22 जगहों को चिन्हित किया गया है।
सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,
इस प्रस्ताव के तहत राजमार्ग खंडों का विकास इस तरह से किया जाएगा कि
उन्हें चौडा कर हवाई पटटी बनाई जा सके। इससे दुर्गम इलाकों में कनेक्टिविटी
मिलेगी।
गडकरी ने कहा कि मंत्रालय इस बारे में शीघ्र ही रक्षा मंत्रालय के साथ बैठक
करेगा ताकि प्रस्ताव पर आगे काम किया जा सके।