PHED extended the date until December 15, will accept old notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जलदाय विभाग ने 15 दिसम्बर तक बढ़ाई तिथि, पुराने नोट होंगे स्वीकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 3:04 PM (IST)
जलदाय विभाग ने 15 दिसम्बर तक बढ़ाई तिथि, पुराने नोट होंगे स्वीकार
जयपुर। जलदाय विभाग ने घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया पुराने बिलों को 500 रुपए के पुराने नोटोंं के साथ भी जमा कराने की तिथि को 15 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान जमा कराए जाने वाले बिलों पर किसी भी तरह की कोई पेनल्टी नहीं वसूली जाएगी। मुख्य अभियन्ता (मुख्यालय) सी.एम. चौहान ने बताया कि वर्तमान बिल से पहले के जमा नहीं कराए गए बिलों को बकाया माना गया है। उन्होंने कहा कि केवल व्यक्तिगत एवं घरेलू उपभोक्ता श्रेणी के बिल ही इस अवधि में जमा कराए जा सकेंगे। यदि जल संबंध किसी संस्थान, प्रतिष्ठान, कम्पनी अथवा उद्योग के नाम पर है, तो उस पर यह छूट मान्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इन बिलों में 5 नंवबर 2015 को जारी संशोधित जल प्रभार अधिसूचना के अनुसार लेट पेमेंट सरचार्ज (विलंब शुल्क) और ब्याज को पूरी तरह माफ किया गया है और इससे पहले के बिलों पर लगने वाला ब्याज भी नहीं वसूला जाएगा। चौहान ने राज्य के सभी सहायक अभियंताओं को भी निर्देशित किया है कि बकाया बिलों के भुगतान के बारे में अपने स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे ताकि न केवल विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि उपभोक्ताओं का भी भार कम होगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के पास बकाया बिलों के बिना किसी पेनल्टी के जमा कराने का सुअवसर है, इसका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement