people will take part in sit-down strike in delhi from udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित अत्याचार के विरोध प्रदर्शन में उदयपुर से जाएंगे कार्यकर्ता

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 3:29 PM (IST)
दलित अत्याचार के विरोध प्रदर्शन में उदयपुर से जाएंगे कार्यकर्ता
उदयपुर। देश में दलितों पर बढ़ती हिंसा एवं अन्याय की घटनाओं के विरोध में देश के विभिन्न दलित संगठनों द्वारा नई दिल्ली में जंतर मंतर पर 16 सितम्बर को आयोजित होने वाले धरने में भाग लेने के लिए उदयपुर से दलित शोषण मुक्ति मंच के सैंकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार शाम मेवाड़ एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना होंगे। मंच की उदयपुर संयोजक डॉ. कुसुम मेघवाल ने आरोप लगाया कि आरएसएस पोषित भाजपा की सरकारों की शह पर देश में जाति श्रेष्ठता के नाम पर दलितों पर लगातार अन्याय एवं अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कारण देश के सैंकड़ों दलित संगठनों ने डॉ. बी.आर.अम्बेडकर के पौत्र डॉ. प्रकाश अम्बेडकर के नेतृत्व में 16 सितम्बर को जंतर मंतर पर धरना व प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। जिसमें देशभर से हजारों दलित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement