people seeking registration of a case against pm Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 09:51 AM (IST)
पीएम मोदी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
झुंझुनूं। जिले के कुछ नेताओं ने एक प्रेस बयान जारी कर वन रैंक वन पेंशन के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल द्वारा की गई आत्महत्या के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध संस्थागत हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति लगातार झूठ बोलकर वन रैंक वन पेंशन पर सैनिकों को गुमराह करता रहा है। जबकि वन रैंक वन पेंशन की समाधान आज तक नहीं हुआ है। इन नेताओं ने अरविंद केजरीवाल व राहुल गांधी की गिरफ्तारी तथा ग्रेवाल के परिवार को परेशान करने की भी निंदा की है। इन्होंने मांग की है कि सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। बयान जारी करने वालों में फूलचंद बर्बर, विद्याधरसिंह गिल, सुमेर बुडानिया, माले माकपा के फूलचंद ढेवा, रामचंद्र कुल्हरी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के कैप्टन मोहनलाल, किशोरसिंह शेखावत, सूबेदार मोह मद इकराम, माकपा के बनवारी फालगवा, बिरदूराम सैनी शामिल थे। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement