कलक्ट्रेट पहुंच कर लोगों ने कोटा में हवाई सेवा की मांग को लेकर जमकर
नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने कहा कि हवाई
सेवा शुरू नहीं करना कोटा के साथ कुठाराघात है। कोटा राजस्थान का तेजी से
विकास करता हुआ महत्वपूर्ण संभाग है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री
वसुंधरा राजे एयरपोर्ट को झालावाड़ ले जाना चाहती हैं।