Advertisement
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी, कई जगह रास्ते भूस्खलन से हो चुके हैं खत्म

गांव बमलोह, जंदडू, सुखाणी , ठाना टिक्कर, चारियां दी धार, सुराह, पौंहज, लगदेवी, ऊहल -चियार, ननोट, त्याण, लढियार, ननोट, जमली, अंदराल, बंदरोह, भटेड़, ऊटपुर , गाहरा, थले- पुरली, रांगडे दी धार, छम्ब, कक्कड़, सीढ़ी, बजरोल, भेरडा, गुब्बर, महेशक्वाल, खनौली, आदि इलाकों में सड़क मार्गों के साथ-साथ घरों व जमीनों का काफ़ी ज़्यादा नुकसान हुआ है।
पुराने बमसन क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी रविंद्र डोगरा उनके बीच पहुंचकर दुख दर्द बांट रहे हैं और उनकी समस्याओं को सामने ला रहे हैं।
ताकि समय पर उन्हें हल करवाया जा सके। उनका कहना है कि विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी हवाई दौरे ही कर रहे हैं। कई जगहों पर पानी की समस्या गंभीर है। गांव गाहरा से सुबेदार स्वरूप चंद , ऊहल पंचायत के जमली एससी बस्ती के ओम प्रकाश,ऊटपुर के वार्ड 4 के राजबीर और शांति देवी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की गांव वालों को अधिकारियों के आने की कोई सूचना नहीं मिल रही और जो आए भी तो वह हवा की तरह आते हैं और चले जाते हैं।
रविंदर डोगरा का कहना है कि बमसन में आपदा से सबसे ज्यादा मकानों, पशुशालाओं व खेती की जमीनों का भारी नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन ने केवल पटवारियों को नुकसान का आंकलन करने के लिए नियुक्त किया है।
अधिकतर जगहों पर पटवारी या तो गए नहीं या फिर दुर से ही देख कर चले गए। इसकी मिसाल भी देखने को तब मिली जब भारी बाढ़ आने से ग्रामीणों की 200 कनाल से ज्यादा भूमि ज़मींदोज़ हो गई और पटवारी ने केवल उसे 70 कनाल बता कर पल्ला झाड़ दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


