तहरीक-ए-उर्दू ने किया बच्चों और गणमान्यों का सम्मान
khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:49 AM (IST)
इस अवसर पर जाकिर हुसैन शेख, रेसला के मोहन सियाग, कोटा के फईम अहमद,
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद सलीम पडि़हार आदि ने भी उर्दू के
लिए अपनी बात रखी। बहुजन समाज पार्टी के जिला संयोजक अताउल्ला ने एक मंत्र
को मानते हुए अपनी जिन्दगी को चलाने की बात कही। पूर्व महापौर व यूआईटी
चैयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत उर्दू के लिए ही
लडऩा बताते हुए कहा कि आज तक मैं उर्दू के लिए तन-मन-धन से लगा हुआ हूं और
जब तक उर्दू को उसका मुकाम नहीं मिल जाता तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा।
कार्यक्रम के अंत में तहरीक-ए-उर्दू राजस्थान की प्रदेश कमेटी मेम्बर सीमा
भाटी ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.
जिया उल हसन कादरी ने किया।