तहरीक-ए-उर्दू ने किया बच्चों और गणमान्यों का सम्मान
khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:48 AM (IST)
बीकानेर। तहरीक-ए-उर्दू राजस्थान की बीकानेर शाखा द्वारा 110 बच्चों व 15 गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। इस मौके पर कोटा से आए हाफिज मन्जूर ने तहरीक-ए-उर्दू पर बोलते हुए कहा कि तहरीक किसी कौम या धर्म के लिए नहीं है, और ना ही कोई धार्मिक लड़ाई है। ये तो महज एक भाषा को उसका सम्मान वापस लौटाने की जद्दोजहद है। हाफिज ने कहा कि तहरीक में हर धर्म और हर कौम के लोग जुड़े हैं और सभी चाहते हैं कि उर्दू को उसका असली मुकाम वापस मिले। भारत की असली जुबान उर्दू आज लुप्त सी होती जा रही है। इस मौके पर टोंक के खुर्शीद अहमद ने कहा कि उर्दू ही एक ऐसी जबान है जिससे अंग्रेज भी डरते थे। अंग्रेजों ने सबसे पहले भारत में आते ही उर्दू का मुकाबला किया और भारतीयों को तोडऩे के लिए उन्होंने इस जुबान को खत्म करने की मुहिम चलाई। ताकि लोग फिरकों में बंटें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। मदरसा पैराटीचर के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इनके शोषण में लगी है। उन्होंने मदरसा पैराटीचरों को नियमित करने की बात रखी।
उर्दू के लिए आगे आएं लोग