कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहां एक ओर बीजेपी कार्यकर्ता सफाई अभियान के नाम पर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे, वहीं शहरवासियों ने स्वच्छता अभियान की परिभाषा समझते हुए चंबल नदी की सफाई कर प्रधानमंत्री को स्वच्छता अभियान के असल मायने का तोहफा दिया। जानकारी के मुताबिक शहर में गणपति की मूर्ति विसर्जन के दौरान भीतरिया कुंड की चंबल नदी में गंदगी का अंबार लग गया था।