Pay tribute to Bhagat Singh, Sukhdev and Rajguru by donating blood on Martyrs Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद दिवस पर रक्तदान कर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: रविवार, 23 मार्च 2025 10:03 PM (IST)
शहीद दिवस पर रक्तदान कर भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
चूरू। भारत की आजादी के महान नायक सरदार भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर मिस्टर चूरू राकेश बेनीवाल के नेतृत्व में भरतीया अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर राकेश बेनिवाल के साथ शिशुपाल बुडानिया,अशोक हुड्डा, अमित ढाका और विनोद गोदारा ने रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए हरफूलसिंह भांभू ने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव का निडर संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए एक मिसाल है। राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां ने कहा कि ताकतवर ब्रिटिश हुकूमत को 23 वर्ष के युवा के साहस, जुनून और आजादी के जज्बे ने हिला दिया था। उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुमार अजय ने कहा कि भगतसिंह की लड़ाई सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ही नहीं बल्कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी थी। जाट विकास संस्थान चूरू के अध्यक्ष सोहनलाल फगेडिया ने कहा कि भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता दलीप सरावग ने भगतसिंह को आजादी का महानायक और युवाओं का आदर्श बताते हुए इस अवसर पर युवाओं के रक्तदान करने के लिए अभिनंदन किया कार्यक्रम में हेमंत सिहाग, ओमप्रकाश रणवां, सहायक आयुक्त जीएसटी भागीरथ चाहर, सहीराम पूनिया और गंगाराम कड़वासरा ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अनिल रणवां, राजेन्द्र बलारा, एफसीआई प्रभारी अधिकारी राजेश पिलानिया, एडवोकेट कन्हैयालाल रणवां, रामनिवास भांभू, कपिल धांधू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आशीष कुलहरी, जयपाल गोदारा, नर्सिंग अधिकारी दलीप कुमार, महेन्द्र भांभू, खेमचंद स्वामी, महमूद अली, काउंसलर पूनम, एलटी प्रियंका फगेडिया, नेतराम भाकर, कुलदीप कुलहरी, शेर सिंह पूनिया, मनीष जुगल किशोर क्याल, मीना क्याल, महादेव महिया, महेन्द्र सारण डालमाण, जयनारायण रणवां, मोहन हुड्डा, अंगद पिलानिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक शिशुपाल बुडानिया ने किया। - प्रेस रिलीज

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement