फिरोजपुर। मेजर जेनरल राजेश कुंद्रा ने गोल्डन एरो डिवीजन के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पद संभाला और शहीदी स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कुंद्रा ने शहीदी स्मारक पर फूलमालाएं भेंट करते हुए कहा की राष्ट्र सेवा के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद जवानों पर पूरे देश को गर्व है और हम सब को शहीदों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए आजादी और देश की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर भारतीय सेना के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी