सुभाष और नन्दकिशोर महरिया होंगे कांग्रेस में शामिल
khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 09:30 AM (IST)
सीकर से भाजपा के तीन बार सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहे सुभाष महरिया को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने लोकसभा का टिकट नहीं दिया था। ऐसे में उन्होंने पार्टी से बगावत पर सर्व समाज के बैनर तले निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि वे चुनाव हार गए थे। इस पर पार्टी ने महरिया को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से ही महरिया को राजनीतिक जमीन की तलाश थी। इस बारे में सुभाष महरिया ने कहा कि मैं अपने घर कांग्रेस में वापस जा रहा हूं। 27 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यकम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करूंगा। इस दौरान सीकर के कार्यकर्ता भी साथ होंगे। वहीं विधायक नन्दकिशोर महरिया ने कहा कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। कुछ समय के लिए भाजपा में गए थे। वहां नादिरशाही व तानाशाही चल रही है। लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। 99 प्रतिशत कार्यकर्ताओं की राय यही थी कि मुझे कांग्रेस में जाना चाहिए। इसलिए कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजारयह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?