Patiyar heard public problems in public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जनसुनवाई में पाटीदार ने सुनी जन समस्याएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 7:27 PM (IST)
जनसुनवाई में पाटीदार ने सुनी जन समस्याएं
बारां। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। मिनी सचिवालय स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में पाटीदार ने बड़ी संख्या में समस्याएं लेकर पहुंचे महिला पुरूषों की परिवेदनाओं को सुना। सभी मामलों में उन्हांेने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से शिकायतों का अविलम्ब समाधान कर पीड़ितों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खाद्य सुरक्षा, फसल मुआवजा, पेंशन आदि मामले प्रमुख रूप से आए। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेन्सिंग पर जिले के उपखंड अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीण जन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और दर्ज होने वाली शिकायतों का जल्द से निस्तारण करने के निर्देश दिए। पाटीदार ने उपखंड अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे अपात्र लोगों को चिन्हित कर उनके नाम सूची से हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन योजनाओं पर गरीब लोगों का हक है और उन्हें इनका पूर्ण लाभ मिलना चाहिए। इस मौके पर राजस्थान वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव, संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, विधायक रामपाल मेघवाल व ललित मीणा, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, युवा बोर्ड सदस्य प्रदीप मेरोठा, राजेन्द्र नागर, जिला कलक्टर डाॅ एस पी सिंह, सीईओ जिला परिषद रामजीवन मीणा और एडीएम वासुदेव मालावत सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement