Patidar reviewed the development works, gave instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाटीदार ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 7:23 PM (IST)
पाटीदार ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
बारां। राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने मंगलवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें अहम निर्देश दिए। पाटीदार ने बजट घोषणा, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजनाओं के कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आमजन तक इनका लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक लेते हुए पाटीदार ने जिले से संबंधित बजट घोषणा के कार्यों अन्ता-नागदा-बलदेवपुरा पेयजल योजना, अटरू-शेरगढ़ पेयजल परियोजना की प्रगति के बारे में विभागीय अभियंता से जानकारी ली। साथ ही इस संबंध में दूरभाष पर मुख्य अभियंता से वार्ता कर इनका कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने ऑन डिमांड कृषि कनेक्शन, अन्नपूर्णा भण्डार, सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अटरू क्षेत्र के जीरोद में स्वीकृत स्कूल भवन का कार्य अविलम्ब प्रारंभ करने, माथना में स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पाटीदार ने कहा कि सर्वांगीण विकास के रथ में विकासात्मक कार्य पहला तथा समस्या समाधान दूसरा पहिया है। दोनों कार्य समानान्तर रूप से होने चाहिए। उन्होंने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर कार्य के निस्तारण संबंधी गलत सूचना दर्ज करने के एक मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित कार्मिक को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल सेवा केन्द्रों पर बैंक करेस्पोंडेन्ट, ई-मित्र संचालक, ग्राम सेवक और पटवारी के मोबाइल नंबर अंकित कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पटवारी और ग्राम सेवक सप्ताह में निश्चित दिन अटल सेवा केन्द्रों पर आवश्यक रूप से उपलब्ध रहे, ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement