Passenger returning from Ramdevra dies in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामदेवरा से लौट रहे यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 सितम्बर 2023 7:22 PM (IST)
रामदेवरा से लौट रहे यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत
भीलवाड़ा । पुर थाना क्षेत्र के मंगलपुरा ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामदेवरा से बाईक पर लौट रहें यात्री की कंटेनर के टक्कर मारने से मौके पर ही मौत हो गई। वही उसकी पत्नी को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चित्तौडगढ जिले के छोटी सादडी थाना क्षेत्र के नावण खेड़ी निवासी गोपाल लाल 35 पुत्र बाबू लाल मीणा व उसकी पत्नी दीपूडी मीणा बाईक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मंगलपुरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आये अज्ञात कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसकी पत्नी दिपूडी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement