पाली। अजमेर से बाड़मेर जा रही राजस्थान रोडवेज बस में अज्ञात यात्री की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। यात्री की उम्र 30 से 35 के बीच है। उसके पास किसी भी तरह का पहचान दस्तावेज नहीं होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, शव को बर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।