Passenger disturbs due to poor deterioration stop train by pulling chain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसी खराब होने से यात्री परेशान, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 6:01 PM (IST)
एसी खराब होने से यात्री परेशान, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
झांसी। जैसे-जैसे गर्मी प्रचंड हो रही है उसी प्रकार ट्रेनों के एसी भी जवाब देने लगे है। इसका उदाहरण विशाखापट्नम से झांसी आने वाली ट्रेन में नजर आया। जिसमें अचानक एसी खराब हो गया। जिससे परेशान होकर यात्रियों ने झांसी रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन क्रमांक 22415 विशाखापट्नम-नई दिल्ली एक्सप्रेस जब झांसी आ रही थी। तभी रास्ते में अचानक कोच क्रमांक बी-4 का एसी खराब हो गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी एसी को नहीं सुधारा गया। ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। इसकी जानकारी आरपीएफ और डिप्टीएसएस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और डिप्टीएसएस ने मामले की जानकारी कर एसी को ठीक कराकर अपने गंतत्व के लिये रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement