Partition Vibhishan Memorial Day organized, Rajya Sabha MP and State General Secretary Dr. Sikandar Kumar participated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभाजन विभीषण स्मृति दिवस आयोजित, राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने की शिरकत

khaskhabar.com: सोमवार, 14 अगस्त 2023 5:16 PM (IST)
विभाजन विभीषण स्मृति दिवस आयोजित, राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने की शिरकत
हमीरपुर। विभाजन विभीषण स्मृति दिवस आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से भी मुलाकात की। सिकंदर कुमार ने कहा कि किस तरह विभाजन के दर्द को याद करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषण स्मृति दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि देश भटवारी के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत वह हिंसा के कारण हमारे लाखों भाई-बहन को विस्थापित होना पड़ा था और अपनी जान तक गवानी पड़ी थी या दिन हमें भेदभाव वैमनस्य वह दुर्भावना को समाप्त करने के लिए प्रेरित करेगा और साथ-साथ सद्भाव व मानवीय संवेदनाएं भी मौजूद होगी। 75 वर्षों में पहली बार या अवसर आया है। इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। विभाजन के समय हुए सांप्रदायिक दंगों में 10 से 15 लाख लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। कार्यक्रम में इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा इस कार्यक्रम के प्रभारी नवीन , पूर्व प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारु , उषा बिरला ,सुरेश सोनी ,कमलेश परमार , विकास शर्मा ,होशियार सिंह जोगिंदर कुमार भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement