Advertisement
जल संरक्षण में निभाएं भागीदारी, वंदे गंगा - जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाएं : अविनाश गहलोत

यह रहे मंचस्थ
जिला स्तरीय कार्यक्रम के समारोह में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, बसंत शर्मा, ओम सारस्वत, भास्कर शर्मा, दीनदयाल सैनी, विमला गढ़वाल, नरेन्द्र काछवाल, सुशील लाटा, सीपी शर्मा, गोपाल बालाण, संदीप काजला, धर्मेन्द्र राकसिया, मोहन गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि मंचस्थ रहे।
मुख्य समारोह में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हम सभी जल संरक्षण में भागीदारी निभाएं तथा वंदे गंगा — जल संरक्षण जन अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश खुशहाली की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इस मानसून के दौरान 8 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हम सभी अधिकाधिक पेड़ लगाएं तथा जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दें।
उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए संतुलित व्यवहार करना होगा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संवेदनशील होना होगा।
हम सभी स्वयं से संकल्प लेकर राजस्थान को स्वच्छ, नशामुक्त व समृद्ध प्रदेश बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति, समाज, संस्था तक सीमित नहीं होकर सभी की सामूहिक भागीदारी से सफल होगा। सरकार, प्रशासन, जनता आदि सभी की समन्वित भागीदारी से ही हम जल संस्कृति को संरक्षित कर पाएंगे। हम वर्षाजल का सही व समुचित उपयोग करें तथा जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। हमारे आज के प्रयासों से ही वर्षों तक हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर पाएंगे।
उन्होंने उपस्थितों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेशव्यापी अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता से काम करना है। हम सभी अपने घरों में कुण्ड बनाएं, वर्षा जल का संग्रहण करें तथा जलग्रहण संरचनाओं का रख—रखाव करें। पंरपरागत जल स्त्रोतों का संरक्षण करें। हमें पानी का महत्व समझना होगा, अन्यथा आने वाली पीढ़िया हमें कोसेंगी।
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अभियान चलाया है। हम जल का मितव्यतता से उपयोग करें तथा भूमिगत जलस्तर को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा कुण्ड, बावड़ियों, तालाबों को सहेंजें।
बसंत शर्मा ने कहा कि 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जाएगा। हम सभी की इसमें अधिकतम भागीदारी हो।
अतिथियों ने आमजन को तुलसी का पौधा भेंट कर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया।
इस दौरान एएसपी लोकेन्द्र दादरवाल, एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, तहसीलदार अशोक गोरा, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, पीएचईडी एडिशनल चीफ इंजीनियर राममूर्ति, सानिवि एसई पंकज यादव, ओमप्रकाश प्रजापत, बृजेन्द्र दाधीच, आकाश सैनी, भारत भूषण पूनिया, महेन्द्र डाबी, कैलाश डूडी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे। संचालन मुकुल भाटी ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


