Advertisement
आरटीई में प्रवेश से वंचित अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

अभिभावक सुखदेव, विजय कुमार, कृष्ण लाल, रतन सिंह, सुशील, रमेश कुमार, धर्मवीर आदि का आरोप है कि शिक्षा विभाग ने अमीर लोगों के साथ मिलीभगत करके निजि स्कूलों ने दाखिले दिलवा दिए जबकि गरीब लोगों के बच्चों का दाखिला नहीं किया गया। अगर कुछ एक का किया तो दूर दराज के स्कूलों में किया। 134 ए के तहत दाखिला मिलने के बाद भी स्कूल संचालक मोटे पैसों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्राइवेट स्कूलों में रिक्त पड़ी सीटों का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। दोबरा परीक्षा लेकर जिन बच्चों के दाखिले रहते हैं उन्हें प्राइवेट स्कूलों में दाखिल किया जाए।
अब हम आए हैं, फिर तुम आवोगे
प्रदर्शनकारियों के पास जब ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम मंदीप कौर पहुंची तो रामदिया चावरिया बोले मैडम हमें हमदर्दी की जरूरत नहीं है। एक घंटे से गरीब लोग यहां ज्ञापन देने के लिए खड़े हैं लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। इसके बाद एसडीएम ने जब कहा कि आप गलत कह रहे हैं मुझे अभी पता चला है कि आप ज्ञापन देने के लिए आएं है। मैं तभी आपके पास पहुंच गई। इसके बाद एसडीएम सिविल लाइन थाना प्रभारी को बोला कि उन्हें कंट्रोल करें।
इसके बाद एसडीएम ने बच्चों से ज्ञापन लिया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन बाद उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तो वे प्रशासन के पास चलकर आए हैं दो दिन बाद प्रशासन उनके पास आएगा।
Advertisement
कैथल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


