Paragliding accident in Beed, Himachal Pradesh: Tourist from Greater Noida dies; case filed against pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौत; पायलट के खिलाफ केस दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 12:21 PM (IST)
हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौत; पायलट के खिलाफ केस दर्ज
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। पैराग्लाइडिंग करते समय सुरक्षा लॉक और सीट हार्नेस का लॉक टूटने से एक पर्यटक नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला था। रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा के मुताबिक, 10 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि पैराग्लाइडिंग के दौरान एक पर्यटक गिरकर हादसे का शिकार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पर्यटक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा लॉक टूटने से हुआ हादसा, पायलट पर केस दर्ज
एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैराग्लाइडिंग के दौरान सुरक्षा लॉक और सीट हार्नेस का लॉक टूट गया था। इसी वजह से पर्यटक नीचे गिर गया और उसकी जान चली गई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में पैराग्लाइडिंग पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement