Paper leak case: Hearing on bail of accused Nikhil and broker Sanjeev will now be held on September 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेपर लीक मामला : आरोपी निखिल और दलाल संजीव की जमानत पर अब 6 सितंबर को होगी सुनवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2023 6:52 PM (IST)
पेपर लीक मामला : आरोपी निखिल और दलाल संजीव की जमानत पर अब 6 सितंबर को होगी सुनवाई
हमीरपुर। भंग स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पेपर लीक मामले के आरोपी निखिल और दलाल संजीव की जमानत का फैसला अब 6 सितंबर को होगी। बीते शनिवार को कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई थी और इसे 5 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। एसआईटी की टीम दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अब इस मामले की सुनवाई एक दिन और बढ़ा दी गई है। आरोपी निखिल और संजीव की ओर से बेल अप्लाई कोर्ट में किया गया था। आरोपी उमा आजाद को ऑक्शन रिकॉर्डर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में कोर्ट ने 4 सितंबर तक पुलिस रिमांड के बाद अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है पहले उमा आजाद की ओर से भी जमानत याचिका पर आवेदन किया गया था लेकिन दूसरे मामले में भी आरोपी होने के कारण उसकी याचिका पर सुनवाई टल गई थी। एसपी राहुल नाथ का कहना है कि 5 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था अब दोनों आरोपियों की सुनवाई 6 सितंबर को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement