Panther attacked on the young man in rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झाड़ी में छिपे पेंथर ने युवक को किया लहूलुहान

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 8:56 PM (IST)
झाड़ी में छिपे पेंथर ने युवक को किया लहूलुहान
राजसमंद। कुंवारिया थाना क्षेत्र के पनोतिया गांव के डालचंद पिता रामलाल जाट के खेत के पास झाडिय़ों में छिपे पेंथर ने रोशन दास पर हमला कर दिया। हमले में उसका पैर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सरदारगढ़ चिकिसालय पहुंचाया। गांव के जगदीश चंद्र जाट ने बताया कि खेत में पेंथर के आने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम के समय डालू जाट के खेत में उनकी पुत्रवधू कमला देवी कपास की फसल की पिलाई कर रही थी कि पेंथर अचानक कपास की फसल में आ गया। पेंथर को देख पुत्रवधू चिल्लाती हुई कुएं की तरफ दौड़ पड़ी। वहां कुएं पर तीन-चार लोग बैठे हुए थे। उनके शोर मचाने से पेंथर झाडिय़ों में छुप गया। ग्रामीणों ने पेंथर की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान पेंथर ने झाड़ी से निकल कर अमरतिया निवासी रोशनदास पर पंजे से हमला कर दिया। हमले में उसका पैर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों के शोर मचा देने से पेंथर भाग गया। इस दौरान मौके पर मुकेश जाट, राजू जाट, उदयराम जाट, जगदीश चंद्रा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का
यह भी पढ़े :मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा कर रहा बेटा, पढ़ें क्या है माजरा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement