panipat news : Leopard seen on road in Panipat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंगल के बजाय पानीपत की सड़कों पर घूमने निकला तेंदुआ

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जनवरी 2018 4:29 PM (IST)
जंगल के बजाय पानीपत की सड़कों पर घूमने निकला तेंदुआ
पानीपत। जंगल में रहने वाला तेंदुआ दो दिन पहले रात के समय पानीपत के सेक्टर-18 की सड़क पर घूमता दिखाई दिया। इस तेंदुए की तस्वीरें एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इसके बाद से आसपास के लोगों मे भय बना हुआ है। सेक्टर- 18 के लोगों का कहना है कि उन्हें डर लग रहा है। तेंदुआ यहां कहां से आया और कहां गया। इस बारे में किसी को पता नहीं है। हो सकता है यहीं कहीं छिपा हुआ हो। तेंदुआ कहीं बड़ी दुर्घटना को अंजाम न दे दे। इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये वीडियो गलत है। सवाल यह उठता है सीसीटीवी में देखा गया जानवर क्या है? लेकिन इस जानवर को लेकर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement